फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगवाने के लिए घंटों बारिश में खड़े रहे लोग

विज्ञापन
पीएचसी बनीखेत में टीकाकरण करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने वाले लोगों को अव्यवस्था के कारण परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को टीकाकरण के लिए घंटों कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में सुबह दस बजे कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को घंटों बारिश में खड़े होना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को बारिश से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं कर रखी थी। इसकी वजह से लोग बारिश में छाता लेकर घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कोरोना की वैक्सीन लगाने से पहले लोगों को अपना कोविड टेस्ट करवाना पड़ा। उसके बाद ही वैक्सीनेशन का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण होने के बाद लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया।
वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों का कहना था कि पहले उन्हें वैक्सीनेशन के लिए सामुदायिक भवन बनीखेत में बुलाया गया था लेकिन, बाद में जानकारी दी गई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 से लेकर 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पीएचसी बनीखेत पहुंच गए लेकिन, वहां बारिश के दौरान उन्हें पीएचसी के बाहर घंटों खड़े होना पड़ा। लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि बारिश और धूप के दौरान लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। सामुदायिक भवन बनीखेत में वैक्सीनेशन की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि सामुदायिक भवन में शादी समारोह होने के चलते पीएचसी में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। आगामी दिनों में सामुदायिक भवन में ही वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा।
पंचायत प्रधान अरुण राणा ने बताया कि सामुदायिक भवन तीन मंजिला है। पहली मंजिल में शादी समारोह का कार्यक्रम था। लेकिन, दूसरी और तीसरी मंजिल खाली पड़ी थी। ऐसे में वैक्सीनेशन शिविर दूसरी और तीसरी मंजिल में भी आयोजित किया जा सकता था। पंचायत की ओर किसी प्रकार की मनाही नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें