फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील कर्मियों ने शुरू की सांकेतिक हड़ताल

विज्ञापन
पुरानी नीति को बहाल करने के बारे में धरने पर बैठे परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पीस मील कर्मचारी मंच चंबा डिपो के पदाधिकारियों ने एचआरटीसी वर्कशॉप परिसर के बाहर सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इस मौके पर मंच के पदाधिकारी विनोद कुमार, मान सिंह, इश्विंदर सिंह, सदीक मोहम्मद, रोहित कुमार, उमेश कुमार और सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच के पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश में 933 पीस मील कर्मचारी हैं। इनमें से जिला चंबा में ही 27 कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी आईटीआई पासआउट के लिए पांच वर्ष और बिना आईटीआई के कर्मचारियों को छह वर्ष में अनुबंध में लाकर नियमित करने की मांग कर रहे हैं। कहा कि पहले 410 पीस मील कर्मचारियों को नियमित किया गया है लेकिन, अकारण वर्ष 2017 से इस पॉलिसी को लागू नहीं किया जा रहा है।
कहा कि ये पॉलिसी लागू न होने से सात से आठ वर्ष पूरे कर चुके पांच सौ से अधिक पीस मील कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में पॉलिसी लागू न हो पाने से दस प्रतिशत पीस मील कर्मचारी तो 50 वर्ष की आयु भी पूरी कर चुके हैं। कहा कि वे सरकार से काफी समय से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन, सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने की पुरानी नीति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसके बारे में वे निगम प्रबंधक को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। गया है। लेकिन, मंच की मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें