फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बौछारों से गिराया जाएगा मैहला में दरकी पहाड़ का हिस्सा

विज्ञापन
मैहला के पास बंद पड़े मार्ग को खोलने में जुटी विभाग की मशीन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। पानी की तेज प्रवाह से मैहला के पास दरकी पहाड़ी को गिराने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। विशेषज्ञों की टीम ने पानी की बौछारों से दरकी पहाड़ी गिराने की हामी भरने से मन्हा कर दिया। बहरहाल, देरशाम एनएच को छोटी गाड़ियों के लिए खोला गया।
विज्ञापन

जिसे सायं पांच बजे बाद पुन: बंद कर दिया गया। एनएच के आवाजाही के लिए बंद होने से कबायली क्षेत्र भरमौर का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यालय का रुख करने वाले ग्रामीणों, नौकरी पेशा लोगों और मरीजों को एक घंटे का अतिरिक्त सफर तय कर एक छोर से पहाड़ी पर चढ़ाई कर दूसरे छोर से नीचे उतरना पड़ रहा है। जिससे लोगों की मुश्किलें ही बढ़ी है। वीरवार को स्टेट ज्योलॉजिस्ट, एनएचपीसी और जेएसडब्लयू के विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। जबकि, शुक्रवार को एनआईटी हमीरपुर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ भी मैहला में पहुंच कर पहाड़ी का मुआयना करेंगे।
गौर रहे कि भरमौर-पठानकोट एनएच पर मैहला पुल के पास पहाड दरकने से बीते मंगलवार दोपहर बाद यातायात के लिए बंद पड़ गया। पहाड़ दरकने के साथ ही पहाड़ी के ऊपरी छोर पर दरार चली गई है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। पहाड़ दरकने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने हरकत में आकर दोनों छोरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही ज्योलॉजिकल विशेषज्ञों को वास्तुस्थिति का जायजा लेने और आगामी कदम बढ़ाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उपायुक्त चंबा, पंचायती राज मंत्री और विभागीय टीमों ने भी मैहला में पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। वीरवार को प्रशासन, स्टेट ज्योलॉजिस्ट विशेषज्ञ, एनएचपीसी, जेएसडब्लयू के विशेषज्ञों ने बैठक कर अपनी राय दी। इसी क्रम में वीरवार को पानी की बौछारों से दरकी पहाड़ी को गिराने के लिए बाकायदा अग्निशमन विभाग के जवान और गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति का जायजा लेकर इसे उचित नहीं समझा गया। इस कारण भरमौर से आने वाले लोगों को पहाड़ी पर चढ़ कर ही दूसरे इलाके में पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

एनएच से हटा दिया है मलबा
एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एनएच से मलबे को हटवा दिया गया है। बताया कि प्रशासनिक आदेशानुसार दिन के समय ही आपातकालीन वाहनों की आवाजाही हो सकती है। इसके लिए प्रशासन की ओर से ही निर्देश जारी किए जाएंगे।
दोपहर के समय ही होगी वाहनों की आवाजाही
एडीएम चंबा अमित मैहरा ने बताया कि मैहला में दरकी पहाड़ी के लिए स्टेट ज्योलॉजिस्ट की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सौंपी जाएगी। कहा कि पुलिस बल दोनों छोरों पर तैनात है। विभागीय मशीनरी भी तैनात की गई है। इसके अलावा एनएचपीसी, जेएसडब्ल्यू और स्टेट ज्योलॉजिस्ट ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। कहा कि मौके पर एनएच प्रबंधन, लोनिवि सहित एनएचपीसी, जेएसडब्लयू की टीमें तैनात हैं। बताया कि शुक्रवार को एनआईटी हमीरपुर और सेंट्रल युनिवर्सिटी के विशेषज्ञ मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लेंगे। कहा कि दोपहर के समय ही एनएच पर वाहनों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें