फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून 2022 के बाद के लिए बजट का प्रावधान करें जिला प्रशासन

विज्ञापन
आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत बजट का प्रावधान करने बारे ज्ञापन को लेकर उपयुक्त डीसी राणा से मिल - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत आउटसोर्स पर कार्यरत स्टाफ नर्सों और प्रयोगशाला तकनीकी के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। इस मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अजय कुमार, अनामिका कुमारी, मनीषा देवी, ममता देवी, शांति देवी और अंजू देवी का कहना है कि वे आकांक्षी जिला कार्यक्रम चंबा के तहत आउटसोर्स पर बतौर स्टाफ नर्सें और प्रयोगशाला तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी को कर्मचारियों की सेवा 30 जून, 2022 के बाद रोकने के आदेश दिए हैं। विभाग की मानें तो उनके पास कर्मचारियों के लिए जून माह तक का ही बजट उपलब्ध है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्यक्रम के तहत बजट का प्रावधान किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें