फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी पर प्रोजेक्ट बनाने का विरोध

विज्ञापन
आवसीय आयुक्त पांगी को ज्ञापन देते ग्राम प्रजा मंडल शौर के पदाधि कारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में शौर गांव के पास चंद्रभागा नदी पर विद्युत प्रोजेक्ट बनाने के विरोध में शौर प्रजामंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन प्रजामंडल ने आवासीय आयुक्त पांगी के माध्यम से सीएम को भेजा। कमेटी अध्यक्ष देसराज ने बताया कि शौर के लोगों को सूचना मिली है कि प्रदेश सरकार चंद्रभागा नदी पर पावर प्रोजेक्ट बनाने जा रही है। यह प्रोजेक्ट शौर के आसपास ही बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से शौर में पानी का जलस्तर बढ़ जाएगा और लोगों की जमीन प्रोजेक्ट के बांध में खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

शौर के लोगों को विस्थापित भी होना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें अपने घर छोड़ कर दूसरे स्थान पर जाकर रहना पड़ सकता है। इसलिए शौर प्रजा मंडल इस पावर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहा है। प्रजा मंडल की ओर से इस प्रोजेक्ट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर करके प्रोजेक्ट को न लगाने की बात कही।
प्रजामंडल ने सीएम को ज्ञापन भेजने के साथ प्रोजेक्ट बनने से सामने आने वाली समस्याओं से आवासीय आयुक्त पांगी को भी अवगत करवाया। कहा कि शौर के लोग इस प्रोजेक्ट के निर्माण की सूचना के बाद काफी चिंतित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर प्रोजेक्ट को दूसरी जगह बनाने की मांग की है। इस अवसर पर बंदन लाल, बंसी राम, सूरज, बुधिया राम, उमन, गुरदेव, लेखराज, नारायण दास, तुलसी राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें