Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में मंगलवार को एक 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई जबकि, 56 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना का शिकार महिला गांव सिल्लाघ्राट की रहने वाली थी जो 11 अगस्त को रैट जांच के दौरान पॉजिटिव निकली।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 1260 सैंपलों की जांच रैट के तहत की गई। इनमें से 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सोमवार को आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे गए 532 सैंपलों में से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। नए संक्रमित गांव बाट, भांदल, सपलोग, बसोधन, होली, जडेरा, कियाणी, धामतग्रां, मेडिकल कॉलेज चंबा, छुद्रा, पुखरी, बनीखेत सल्ला, डोथ, मोरठू, रायपुर, गोला, लेच, कीड़ी आदि क्षेत्रों से हैं। इनमें एक दस वर्षीय बच्ची भी शामिल है। वहीं, 82 मरीजों ने एक साथ कोरोना को हराया भी है।
ऐसे में जिले में सक्रिय केस 577 हो गए हैं जबकि, मौत का आंकड़ा 153 पहुंच गया है। जिले में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 3.06 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला की मौत हुई है, जबकि 56 नए मामले सामने आए हैं।