फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऑनलाइन मंगवाए प्रतिबंधित 100 कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी उपमंडल के बैकुंठनगर क्षेत्र में पुलिस, सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन मंगाए गए 100 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी माैके पर कैप्सूल की खरीद के लिए बिल या डाॅक्टर की पर्ची नहीं दिखा पाया। आरोपी पहचान चंदन निवासी राजनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये कैप्सूल उसे कूरियर कंपनी ने पहुंचाए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अब कूरियर कंपनी को नोटिस जारी की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बैकुंठनगर में दबिश देकर कूरियर से दवाइयां मंगवाने वाले व्यक्ति को रंगे हाथ दबोच लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी से जब कैप्सूलों को लेकर जानकारी जुटाने चाही तो वे मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उसने इतना बताया कि ऑनलाइन ये दवाइयां खरीदी हैं। जिले में इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित दवाइयों की खरीद-फरोख्त पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
डलहौजी विस क्षेत्र के तहत आते क्षेत्र में ऑनलाइन प्रतिबंधित दवाइयों समेत एक व्यक्ति को दबोचा है। उस पर मामला दर्ज कर लिया है। अब कूरियर प्रदाता कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। इससे मामले की तह तक जाया जा सके। डाॅ. विपिन ठाकुर, सीएमओ चंबा
विज्ञापन

ये बनाए थे नियम
स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी कूरियर कंपनी को निर्देश दिए थे कि जो भी दवाई का पार्सल डिलीवर होगा। उस दौरान ग्राहक की फोटो लेनी होगी। साथ ही उसका आधार कार्ड भी लेना होगा।
डलहौजी बन रहा नशीली दवाओं का हॉटस्पॉट
जिला चंबा का प्रमुख पर्यटन स्थल डलहौजी अब नशीली दवाओं की ऑनलाइन माध्यम से हो रही आपूर्ति को लेकर सुर्खियों में आ रहा है। बीते वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां युवाओं को नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा था। इस वर्ष भी कुछ मामले सामने आए हैं। अब एक और व्यक्ति के गिरफ्तार होने से चिंता और गहरी हो गई। इन मामलों के बार-बार सामने आने से साफ हो गया है कि डलहौजी नशे के जाल में फंसता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र को विशेष निगरानी में लेकर कार्रवाई तेज कर दी है।
हाल ही में पांच युवाओं की हुई थी पहचान
ऑनलाइन नशीली दवाइयां मंगवाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पांच युवाओं की हाल ही में पहचान की थी। कुछ दिन पहले बरामद किए नशीली दवाओं के पार्सल के मामले अब ऑर्डर देने वाले युवक को तलब कर दवा निरीक्षक ने पूछताछ की है। इस युवक ने उन अन्य चार युवाओं के नाम भी लिए हैं, जो उसकी तरह ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवा रहे हैं। इस मामले में कूरियर कंपनी से भी पार्सल लेने वालों का रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके साथ ऑनलाइन दवाई बेचने वाली फार्मेसी कंपनी को भी नोटिस भेजा गया है।,क्योंकि डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी कंपनी किसी को भी नशीली दवा नहीं बेच सकती।

अब तक पांच कंपनियों को नोटिस

ऑनलाइन नशीली दवाई बेचने वाली पांच कंपनियों को विभाग अब तक नोटिस जारी कर चुका है। एक कंपनी ने तो चंबा में अपनी दवाई बेचना ही बंद कर दिया है। इन कंपनियों को सख्त निर्देश हैं कि डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को दवाई न बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें