फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में कूड़ा संकट... न बनी डंपिंग साइट, न कोई स्थायी समाधान

Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कचरे से भरी ठेकेदार की गाड़ी रावी नदी के पास:
विज्ञापन
चंबा। शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर परिषद के पास अब कोई स्थायी डंपिंग साइट नहीं है। इस कारण सफाई ठेकेदार शहर से एकत्रित कचरा नदी, नालों और सड़क के किनारे फेंक रहे हैं। नगर परिषद ने पहले सुल्तानपुर में डंपिंग साइट बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि कचरे और बदबू से उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके पहले कुंराह में बनाई गई डंपिंग साइट आग लगने से नष्ट हो गई थी। अब स्थानीय लोग वहां कचरा फेंकने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, शहरवासी दीपक महाजन, अशोक सिंह, गोपाल महाजन, सुशील कुमार और प्रदीप कुमार का कहना है कि सड़क के किनारे और नालों में कचरे के ढेर लग गए हैं। बदबू और गंदगी से स्वास्थ्य पर खतरा है। नदी के किनारे जमा कचरा पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। करीब एक साल से कुंराह की डंपिंग साइट बंद है और नगर परिषद अब कचरा डालने के लिए कोई वैकल्पिक स्थल नहीं खोज पा रही है। ठेकेदार जहां जगह दिखाई देती है, वहां कचरा ठिकाने लगा देते है।
उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया है, लेकिन हर जगह स्थानीय विरोध के कारण कोई निर्णय नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें