फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से निपटने के लिए तैयार रहें अफसर : डीसी

Wed, 21 Jun 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर वर्चुअल बैठक की। बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले में मानसून को लेकर की जा रही विभिन्न तैयारियों का ब्योरा प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन के समक्ष रखा। उपायुक्त ने जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और सभी विभाग अभी से मानसून से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने जलशक्ति विभाग को सभी जल भंडारण टेंकों, प्राकृतिक पेयजल स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने और समय रहते वर्षा जल के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए नालों और चैनलों आदि की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को सूखे पेड़ों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को लगातार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। इसके साथ ही विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान पूर्व चेतावनी के प्रसार के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करें और बांध स्थलों से छोड़े जाने वाले पानी के नुकसान से बचने के लिए निचले क्षेत्रों में लोगों को सचेत करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। बैठक में खाद्य आपूर्ति की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने उपमंडल स्तर पर आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को कहा। इसके अलावा आर्मी, एयर फोर्स, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के साथ भी समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है। कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान को सभी विभागों के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने आपदा से पूर्व जानकारी देने वाले दामिनी, मौसम और सचेत जैसे महत्वपूर्ण एप का प्रचालन आम जनमानस में करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें