फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर हत्याकांड : आज छावनी में तब्दील होगा जिला, बंद रहेंगे बाजार

Wed, 21 Jun 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मनोहर हत्याकांड को लेकर 22 जून को निकलने वाली आक्रोश रैली में पांच हजार लोग शामिल होंगे। संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के आह्वान पर निकाली जाने वाली विशाल आक्रोश रैली के दौरान जिला चंबा छावनी में तब्दील रहेगा। सभी बाजार बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान रुमित ठाकुर के धारा 144 को तोड़ने को लेकर दिए गए बयान के मद्देनजर पुलिस बल जिले के चप्पे-चप्पे पर तैनात होगा। बहराहल, स्थिति से निपटने के लिए पुलिस महकमे ने भी अपने स्तर पर गुप्त प्लान तैयार कर तैयारियां पहले ही कर ली हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छह जून से लापता मनोहर के शव के टुकड़े नौ जून को संघणी क्षेत्र के एक नाले में मिले थे। हालांकि हत्याकांड के आरोप में 11 लोग पुलिस ने हिरासत में लिए। युवक की निर्मम तरीके से हत्या करने और पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने से खिन्न जनसमूह सड़कों पर उतर आया है। इसके तहत पहले भी जिले में कई जगह आक्रोश रैलियां निकाल कर लोग अपना विरोध जता चुके हैं।
इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने हत्यारोपियों के मकान भी आग के हवाले कर दिए। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने भी प्रभावित परिवार से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों के बढ़ते आक्रोश के तहत अब संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरवार को विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जिलेभर में दुकानें सुबह से शाम तक बंद रखने का आह्वान किया गया है। विशाल जन आक्रोश रैली सुबह 11ः00 बजे चंबा चौगान-दो से आरंभ होगी। उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हत्या आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई जाएगी। विशाल आक्रोश रैली में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने को लेकर बुधवार को लाउड स्पीकर पर लोगों का आह्वान दिनभर होता रहा। जिले में दिन भर विशाल आक्रोश रैली को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। लोग बस सेवाएं बाधित होने समेत संस्थानों, विभागीय कार्यालयों के बंद होने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाते नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वीरवार को पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें