सलूणी में बैठक के बाद एनपीएस कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ शिक्षा खंड बनीखेत की बैठक पद्दर मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष संजय वर्मा ने की।
बैठक में तीन मार्च को शिमला चलो रैली को लेकर रणनीति तैयार की कई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने समस्त न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों से शिमला चलने का आह्वान किया। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि जो साथी शिमला नहीं जा पाएंगे वह प्रति व्यक्ति 1000 की राशि संबंधित प्रभारी के पास जमा करवा दें और जो शिक्षक साथी शिमला रैली के लिए जाने को तैयार हैं वह अपने नाम अध्यक्ष को प्रेषित करें।
उनसे कोई भी राशि नहीं ली जाएगी। इस अवसर पर दिनेश सिंह, राकेश कुमार, योगेश कुमार, रामलाल, संजीव कुमार, अविनाश थापा, चमन लाल, राजकुमार, करम चंद, मोनिका बलोरिया, वीरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।