फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जनसभा से दूर रहे नवनिर्वाचित पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के यूथ हॉस्टल ग्राउंड में आयोजित सीएम की जनसभा से नवनिर्वाचित पार्षद नदारद रहे। नौ भाजपा समर्थित पार्षदों का दावा करने वाली नगर परिषद डलहौजी के महज पांच पार्षद ही मौजूद रहे। हैरानी की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान डलहौजी नगर के लोगों की संख्या भी करीब पचास ही रही जबकि, इस जनसभा में सलूणी और सुंडला क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की संख्या डलहौजी नगर के कार्यकर्ताओं के मुकाबले कहीं अधिक दिखी। जिस मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया, वहां अब तक किसी भी मुख्यमंत्री कद के नेता ने लोगों को संबोधित नहीं किया।
विज्ञापन

डलहौजी के बकरोटा और आर्मी कैंट मैदान में भी इस जनसभा का आयोजन हो सकता था लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। एक यूथ हॉस्टल ग्राउंड में सीएम की जनसभा करवा दी गई। गौरतलब है कि नगर परिषद डलहौजी के तहत नौ वार्ड आते हैं। भाजपा ने यहां दावा किया था कि नौ के नौ पार्षद भाजपा समर्थित हैं, लेकिन इस जनसभा में मात्र पांच ही पार्षद मौजूद रहे और चार पार्षदों ने सीएम की जनसभा से दूरी बनाई रखी। चर्चाओं में इसे स्थानीय नेताओं की असफलता माना जा रहा है। कुल मिलाकर सीएम की जनसभा में इतने कम लोग क्षेत्र में सियासी चर्चा का विषय बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें