फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरोड़-चांजू मार्ग पर गिरीं चट्टानें, वाहनों की आवाजाही थमी

विज्ञापन
पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण नरेड नाला के पास बंद पड़ा नकरोड़-चांजू मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
नकरोड़-चांजू मार्ग पर चट्टानें गिरने से यातायात अवरुद्ध
विज्ञापन

चांजू से चंबा जाने वाली तीन बसें और दर्जनों वाहन फंसे, लोग पैदल गंतव्य तक पहुंचे
प्रोजेक्ट की वर्कशॉप को खाली करवाकर हटाई जाएंगी चट्टानें
संवाद न्यूज एजेंसी
चांजू (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर निरेड़ नाले में भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हो गया है। रविवार रात को भूस्खलन होने से चांजू में तीन निजी बसें फंस गई हैं। इन बसों का सुबह के समय चांजू से चंबा जाने था। मगर मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मार्ग को बहाल करवाने के लिए लोनिवि की टीम डटी हुई है। लेकिन, यहां अभी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस वजह से टीम को मार्ग बहाल करने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके ठीक नीचे आईएनर्जी प्रोजेक्ट की वर्कशॉप है। इसके ऊपर भूस्खलन से सड़क पर गिरी चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों ने वर्कशॉप को खाली करवाने के लिए प्रबंधन को कहा है। इसके बाद प्रोजेक्ट प्रबंधन वर्कशॉप को खाली करवाने में लगा है। इसके बाउ ही सड़क से चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू हो पाएगा। विभाग ने मंगलवार को यातायात बहाल होने की बात कही है। हालांकि, शनिवार रात को भी मार्ग बहाल होने की बात कही जा रही है। वहीं, खबर लिखे जाने तक मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था। चांजू से चंबा जाने वाली तीन बसों सहित एक दर्जन छोटे वाहन उपरोक्त नाले से आगे नहीं जा पाए हैं। वाहनों में सवार लोगों को नाले के दूसरी तरफ पैदल जाकर निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

इनसेट
लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंशुल चौधरी ने बताया कि प्रोजेक्ट की वर्कशॉप को खाली करवाया जा रहा है। इसके बाद ही मार्ग से चट्टानें हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। विभागीय मशीनरी और कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें