सलूणी (चंबा)। तेलका पुलिस चौकी की टीम ने राहगीर से शराब की छह बोतलें पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने जिले भर में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
इसको लेकर ढाबों, होटलों और अन्य स्थानों में दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस चौकी तेलका की टीम ने कोठी नाला के पास राहगीर को अवैध शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।