फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा का संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार कर रहीं मृणालिनी

विज्ञापन
मृणालिनी माढ़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा की बेटी मृणालिनी माढ़ यूट्यूब चैनल के जरिए चंबा की संस्कृति और इतिहास को देश-विदेश तक पहुंचा रही हैं। मृणालिनी एक साल से इस काम में लगी हैं।
विज्ञापन

मृणालिनी का प्रयास है कि लोग चंबा की समृद्ध संस्कृति को जान पाएं। मृणालिनी की इस कोशिश में उनके अभिभावक भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। मृणालिनी ने ऑकलैंड स्कूल शिमला से स्कूली शिक्षा ली। इसके बाद सेंट्स बिड्स कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से प्राचीन भारत इतिहास और पुरातत्व की पढ़ाई भी की।
मृणालिनी के पिता भूपेंद्र सिंह माढ़ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। जबकि माता मीरा शिक्षा विभाग से बतौर प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुई हैं। बेटी के इस शौक को पूरा करने के लिए अभिभावकों ने हरसंभव सहयोग दिया। पढ़ाई के बाद से मृणालिनी ने चंबा की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

मृणालिनी के इस प्रयास को पंख सीएम स्टार्टअप योजना से भी लगे हैं। इस प्राजेक्ट के लिए सरकार मृणालिनी को हर माह पचीस हजार रुपये की राशि दे रही है। मृणालिनी माढ़ ने अमर उजाला को बताया कि चंबा का संस्कृति काफी समृद्ध है। इसके प्रचार के लिए वे खुद फील्ड में जाती हैं और वीडियो और फोटो को यूट्यूब में शेयर करती हैं।
विज्ञापन

अब तक हरिराय मंदिर, चंपावती मंदिर, सूही माता मेला, भूरि सिंह संग्रहालय को तीन भागों में दर्शा गया है। आगे वह जिला के अन्य मंदिरों का भ्रमण भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें