फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैहरा में दरका पहाड़, हाईवे पर दिन भर आवाजाही होती रही प्रभावित

विज्ञापन
भूस्खलन से बंद पड़ा गैहरा के पास भरमौर-पठानकोट एनएच मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर गैहरा के पास पहाड़ दरक गया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं। करीब दस बजे मार्ग खुल गया। मगर दोबारा भूस्खलन होने के कारण दिन भर आवाजाही नियमित अंतराल के बाद प्रभावित होती रही। हालांकि एनएच प्राधिकरण की ओर से मशीनरी मौके पर तैनात कर दी है। ताकि जैसे ही भूस्खलन हो तो मार्ग को तुरंत खोला जा सकें। यात्री रमेश कुमार, अमित कुुमार, सूरज सिंह, देवी चंद, अजय कुमार, पवन कुमार और राकेश कुमार ने कहा कि उक्त मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना रहता है।
इससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गत माह मैहला में भी पहाड़ दरका था। इससे काफी दिनों तक गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई थी। उन्होंने एनएच प्राधिकरण से मांग की कि हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत की जाए। एनएच के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने बताया कि सुबह के वक्त भूस्खलन हुआ था। उन्होंने कहा कि मशीनरी मौके पर तैनात कर दी गई है। दिन में भी भूस्खलन हुआ और मलबा हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें