चंबा में डलहौजी की नीशा कटोच को अमृतसर में जसपाल भट्टी आवार्ड़ से सम्मानित करते मुख्यतिथि।संवा
डलहौजी (चंबा)। 12वें जसपाल भट्टी अवार्ड शो अमृतसर के नाटशाला में इडियट क्लब की ओर से आयोजित किया गया। इसमें डलहौजी की रहने वाली मॉडल निशा कटोच को उनकी बेहतरीन कार्य के लिए जसपाल भट्टी अवार्ड और पंजाबी फुलकारी से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष राजिंद्र रिखी और उपाध्यक्ष ध्वनि मेहरा ने कहा कि निशा कटोच मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही हैं। दुनिया की नंबर एक टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के उनके काफी मशहूर गाने हैं। उनकी मेहनत और उनके अच्छे काम के लिए निशा कटोच को अवार्ड दिया गया। अमर उजाला से रूबरू होते हुए मॉडल निशा कटोच ने बताया कि जसपाल भट्टी की याद में यह अवार्ड शो आयोजित किया जाता है। इसमें सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने वाले लोगाें को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में मुझे भी अवार्ड प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अवार्ड शो में पंजाब के वरिष्ठ कलाकार शमिंदर महल, पंजाबी कॉमेडियन बुले शाह, कलाकार अमनदीप कौर, पंजाबी गायक और कई पंजाब के कलाकार मौजूद रहे।
निशा कटोच 2014 में मिस डलहौजी विनर भी रही हैं जो इडियट क्लब की ओर से आयोजित किया गया था। 2020 में मिस क्वीन ऑफ इंडिया विनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन वेब सीरीज अर्नायक में भी उन्होंने अभिनय किया है।