फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धड़ोग में मनाई गुरु रविदास की जयंती

विज्ञापन
चंबा में गुरु रविदास जंयती के उपलक्ष पर धड़ोग मोहल्ला​स्थित गुरूद्वारा में शब्द कीर्तन सुनती सं
विज्ञापन
चंबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 647वां जयंती समारोह मोहल्ला धड़ोग में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हर वर्ष की भांति रात्रि कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। गुरु रविदास सभा चंबा के वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश पाल ने बताया कि रात्रि कीर्तन दरबार में हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर जगजीत सिंह कादियां और उनके रागी जत्थे व भाई कमलदीप सिंह और तनप्रीत सिंह ने अपने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने हम घर साजन आया, कह रविदास सभे जग लुटेया, साची प्रीत हम तुम संग जोरी, तुम संग जोर अवर संग तोरी आदि शबद गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर गुरु रविदास सभा चंबा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, महासचिव वीरेंद्र, उप प्रधान सुदेश चंद्रा, विपुल, सक्षम, चरणजीत नारंग, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें