फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने बगीचे में भड़काई आग, एक हजार पेडों का पहुंची क्षति

विज्ञापन
संचूई के गाढ़ी नामक स्थान पर शरारती तत्वों की अोर से लगाई गई आग से उठता धुंआ। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की संचूई पंचायत के गाढ़ी में शरारती तत्वों ने सेब के बगीचे में आग लगा दी। इससे एक हजार सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। आग लगाने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सोमवार सुबह लगी आग देखते ही देखते इतनी प्रचंड हो गई कि एक हेक्टेयर सेब के बगीचे में तेजी से फैल गई। इसे बुझाने के लिए बागवान वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

बागवानों ने जैसे-तैसे करके सेब के बगीचे में लगी आग को बुझाया लेकिन, आग में एक हजार के करीब सेब के पेड़ जल गए हैं। इन दिनों सेब में फ्लॉवरिंग का सीजन चला हुआ है। ऐसे में पेड़ों के साथ-साथ आने वाली फसल भी तबाह हो गई। बागवानों को सर्दी के मौसम में अच्छी बर्फबारी होने से इस बार उम्दा पैदावार होने की उम्मीद थी लेकिन, आग ने बागवानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बागवान मनोज कुमार ने बताया कि उनके सेब के बगीचे में लगे पेड़ों को नुकसान हुआ है। इस संदर्भ में उन्होंने भरमौर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। रविंद्र पखरेटिया, जय सिंह, राजमल, गोपाल, नवीन, प्रवीण, जर्म सिंह, मान सिंह सहित अन्य बागवानों के सेब के पौधों को भी आग से नुकसान पहुंचा है।
उधर, वन मंडल अधिकारी नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि आग बुझाने के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। आग निजी जमीन में लगी थी।
बागवानी विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सैणी ने बताया कि आग की लपटों से सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है तो बागवान पौधों को कॉपर आक्सीक्लोराइड एवं पेस्ट जले पेड़ों पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें