फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न करवाने वाले 620 उपभोक्ताओं को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल का भुगतान न करना भारी पड़ने वाला है। बोर्ड की ओर से 620 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। साथ ही इन उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दी गई मोहलत के भीतर अगर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो अस्थायी तौर पर उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को दोबारा बिजली कनेक्शन लेने के लिए तमाम औपचारिकताओं को नए सिरे से पूरा करना होगा।
विज्ञापन

साथ ही ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क भी बोर्ड ऐसे उपभोक्ताओं से वसूलेगा। बोर्ड के आदेशों के बाद लापरवाह बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद चंबा के ग्यारह वार्डों सहित भड़ियांकोठी, करियां, लुड्डू और रजेरा आदि क्षेत्र के उपभोक्ता डिफाल्टर सूची में शामिल हैं। उपभोक्ताओं ने काफी समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।
इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड के 42 लाख 7 हजार रुपये फंस गए हैं हालांकि, इसके बारे में बोर्ड ने गत माह नोटिस भी जारी किए थे। बावजूद इसके उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया। अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने का निर्णय लिया है। विद्युत उपमंडल चंबा-एक के सहायक अभियंता राज सिंह ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें