जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद वोकेशनल ट्रेनर।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने वोकेशनल ट्रेनरों से आह्वान किया है कि वे व्यावसायिक कोर्सों में प्रशिक्षण हासिल कर रहे विद्यार्थियों को कौशल विकास भत्ता योजना के तहत जोड़ा जाए। इससे विद्यार्थियों के कौशल निखार हो सकेगा।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा (सरू) में आयोजित शिविर में उन्होंने यह बात कही। इस शिविर में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा और युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना प्रदेश भर में कार्यान्वित की जा रही है। योजना के तहत सामान्य विद्यार्थियों को एक हजार और शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थियों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आयु सीमा 16 से 36 वर्ष निर्धारित की है। योजना में पंजीकृत होने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद प्रशिक्षण समाप्ति तक निर्धारित भत्ता प्रशिक्षुओं के खातों में डाला जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य ने इस शिविर के जिला रोजगार कार्यालय चंबा का आभार जताया।