फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कीचड़ ही कीचड़, गड्ढों से मार्ग की हालत बेहद खराब

विज्ञापन
खस्ताहाल जोलना मार्ग पर बिखरा मलबा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। कोटला-जोलना सोलदा मार्ग पर पिछले एक माह से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी। बारिश के चलते पूरे मार्ग पर कीचड़ हो गया है। साथ ही जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा गिरा है।
विज्ञापन

ऐसे में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे वे लोक निर्माण विभाग सिहुंता को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज दिन तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार यह सड़क कांगड़ा जिले की सीमा से लगती है। मार्ग की दूरी करीब दस किलोमीटर है। सात किलोमीटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। कीचड़ के साथ सड़क पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान मुन्नी देवी, उपप्रधान चूहड़ सिंह, वार्ड सदस्य श्रेष्ठा देवी, वार्ड सदस्य खजाना राम, वार्ड सदस्य सलीमा का कहना है कि इस मार्ग पर का भी कई जगहों पर नामोनिशान नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ हिस्से में तारकोल बिछी थी, जो अब पूरी तरह उखड़ चुकी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग को खोला जाए। साथ ही हालत भी सुधारी जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सिहुंता के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द ही मार्ग को बहाल किया जाएगा। साथ ही मार्ग को दुरुस्त करने के भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें