चंबा में करवाचौथ पर्व को मनातीं महिलाएं।
- फोटो : Chamba
चंबा। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। रविवार सुबह महिलाएं अपने पतियों संग मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंची। मंदिरों में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। दिनभर महिलाएं मेहंदी लगाने और सजने-संवरने में लगी रहीं। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाएं काफी उत्सुक दिखीं।
बाजारों में भी करवाचौथ को लेकर महिलाओं की काफी भीड़ लगी रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। रात को सुहागिनों ने चांद का दीदार और अपने पति की पूजा कर व्रत खोला।