फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में जुकारू उत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी छात्र कल्याण संघ चंबा इकाई ने रविवार को जिला मुख्यालय में जुकारू उत्सव का आयोजन किया। समारोह में लोक निर्माण विभाग चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इकाई पदाधिकारी सन्नी ने मुख्यातिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब समा बांधा। अपनी प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने पांगी की उज्जवल संस्कृति और रहन-सहन का व्याख्यान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पांगी घाटी का घुरेई नृत्य रहा। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना प्रोटोकोल के तहत आयोजित किया।
पांगी छात्र कल्याण संघ ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी। जुकारू उत्सव का समापन 14 फरवरी को होगा। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि जीत सिंह ठाकुर ने प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जुकारू उत्सव एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है और पांगी घाटी की संस्कृति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें