फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक का तबादला न रोका तो सड़क पर उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में अंग्रेजी विषय के अध्यापक के तबादले को लेकर अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर तबादले को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में साफ किया है कि अगर सरकार ने शिक्षक का तबादला रद्द नहीं किया तो सभी अभिभावक सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उतर जाएंगे। उसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी पूूर्ण रूप से सरकार की होगी।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देसराज ने बताया कि स्कूल में एक दर्जन पंचायतों के पांच सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन, सरकार उनको बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के बजाय अध्यापकों का तबादला करके उनकी पढ़ाई प्रभावित कर रही है। अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में साफ कहा है कि तबादला रद्द न होने की स्थिति में सभी ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में रसायनिक विज्ञान, हिंदी, गणित, आईटी और पीईटी विषय के अध्यापकों के पद भी खाली पड़े हैं। ऐसे में एक अन्य अध्यापक का तबादला होने से दिक्कत और बढ़ जाएगी।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सलूणी, सिंगाधार, ब्याना, सियुला, खरोटी, दरेकड़ी, दिघाई, खरल और लुहानी से बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अध्यापक का तबादला होने से इन बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा। कोरोना महामारी की वजह से पहले ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

अभिभावकों इंदु बाल, बॉबी देवी, मान सिंह, दिनेश राणा, लक्ष्मण कुमार, रविंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, गीता देवी और मनोज कुमार ने अध्यापक का तबादला रद्द कराने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अध्यापक का तबादला जल्द रद्द करवाया जाएगा। एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाती गुप्ता ने बताया कि उन्हें अभिभावकों का ज्ञापन मिला है। इसके बारे में त्वरित कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें