फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबड़ी और गुवाड में छह परिवारों को मकान जले

विज्ञापन
किहार के द्रोबडी गांव में दीपावली की रात धूं-धूं कर जलता मकान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चिंबा। दिवाली की रात सलूूूणी और तीसा के छह परिवारों को ताउम्र का जख्म दे गई। दीपावली की रात अग्निकांड से सलूणी उपमंडल के द्रोबड़ी में चार कमरे स्वाह हुए। इससे तीन परिवारों को 12 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं चुराह उपमंडल के गुवाड़ गांव में तीन मकान जलने से परिवार के पास राशन तक नहीं बचा।
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को पड़ोसियों के घरों में शिफ्ट कर दस-दस हजार रुपये प्रति परिवार फौरी राहत राशि दी। चंबा की पुरानी सब्जी मंडी के पास एक रेहड़ी को आग लग गई। रेहड़ी चंद राम पुत्र भंडारी निवासी मोहल्ला कश्मीरी की थी। अचानक रेहड़ी को आग लग गई। इससे आंशिक नुकसान हुआ। ग्राम पंचायत सुंगल में भी जंगल में आग लगने का मामला प्रकाश में आया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग गांव के समीप ही लगी थी।
इस अग्निकांड से कोई नुकसान सामने नहीं आया है। उदयपुर गांव में पूजा करते वक्त साड़ी में आग लगने से दीपाली पत्नी मजूदार 25 फीसदी झुलस गई। जैसे-तैसे परिजनों ने साड़ी में लगी आग को बुझा कर महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां उसे दाखिल कर लिया गया। एक अन्य मामले में पटाखे जलाते वक्त सुमित पुत्र बचन सिंह, गांव गुराड़ की एक आंख में अंधेरा पसर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सलूणी उपमंडल के किहार के द्रोबड़ी के हरि सिंह, जीत सिंह पुत्र हरि सिंह और प्रताप चंद पुत्र हरि सिंह के मकान में वीरवार शाम सात बजे के करीब आग लग गई। आग के दौरान परिवार के सदस्य निचली मंजिल में थे। मकान के कमरों में लगी आग से सारा सामान जल कर राख हो गया। इससे 12 लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद मौके पर सलूणी से पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन की ओर से उन्हें प्रति परिवार 20-20 हजार के तहत 60 हजार रुपये की फौरी राहत दी। श्
अग्निकांड का दूसरा मामला उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत गुुवाड़ी के गांव भडोगा में सामने आया। भडोगा निवासी नरर सिंह, बैंसू राम और आलम राम के मकान में आग लगने से मकान के भीतर रखे आभूषण, नकदी, साल भर के लिए एकत्रित किया अनाज और कपड़े इत्यादि जल कर राख हो गए। इस अग्निकांड से लाखों के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग की टीमों को अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों संग आग को बुझाया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को प्रति परिवार 10-10 हजार रुपये के तहत 30 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान किए गए।
दिवाली की रात परिवार संग पूजा-अर्चना करते वक्त 79 वर्षीय दीपाली पत्नी मजूदार की साड़ी में आग लग गई। साड़ी में लगी आग को देख कर परिजनों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुुंचाया गया। यहां उसे दाखिल कर लिया गया। एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि महिला 25 फीसदी झुलसी है। महिला उपचाराधीन हैं। दूसरा मामला गुवाड़ पंचायत के गुवाड़ में सामने आया। परिवार के साथ पटाखे जलाते वक्त 14 वर्षीय सुमित पुत्र बचन सिंह की आंख झुलस गई। परिजन सुमित को लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया।
एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता, एसडीएम तीसा अपराजिता चंदेल ने कहा कि दोनों जगह तीन-तीन परिवारों के मकान जले हैं। चंदेल ने बताया कि प्रभावितों को 30 हजार फौरी राहत देकर पड़ोसियों के घरों में शिफ्ट किया गया है।

गुवाड़ी पंचायत के भडोगा में आग लगने के बाद जले सामान व घर को देखता व्यक्ति।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें