फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह से आया सेना का जवान निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लेह से चंबा आया सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। सेना के जवान को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। जहां पर सात दिन पूरे होने के बाद एहतियात के तौर पर उसके सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहां पर सैंपल जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया। सैंपल की रिपोर्ट जैसे ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंची तो उन्होंने कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए सेना अस्पताल डलहौजी शिफ्ट कर दिया है। चंबा में मौजूदा समय में कोरोना के 32 एक्टिव केस हैं जबकि 72 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि लेह से चंबा लौटा सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसे सेना अस्पताल डलहौजी में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें