फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के पास पहुंची जंगल की आग

विज्ञापन
सिविल अस्पताल डलहौजी के साथ लगते जंगल में लगी आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी और अन्य लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार को दोपहर को उस समय अफरातफरी मच गई जब जंगल की आग सिविल अस्पताल डलहौजी के पास पहुंच गई। अस्पताल प्रबंधन ने आग की सूचना तुरंत प्रशासन को दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने नगर परिषद, लोक निर्माण और वन विभाग को आग बुझाने के आदेश जारी किए। वहीं उपमंडल अधिकारी डलहौजी आग की सूचना मिलते ही स्वयं भी मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंच गए।
जब तक आग पूरी तरह से शांत नहीं हो गई वह मौके पर ही डटे रहे और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए नजर आए। जब सभी कर्मचारी जंगल की आग बुुझाने में व्यस्त थे उसी दौरान अचानक जंगल से एक भालू निकलकर उनकी तरफ झपट पड़ा। उससे बचने के लिए कर्मचारी यहां-वहां भागने लगे लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए भालू डरकर दोबारा जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भडेरा और सदर बाजार डलहौजी के पास जंगल में सुबह से ही आग भड़की हुई थी। इस आग को बुझाने के लिए वन विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी वहां डटे हुए थे लेकिन, दोपहर बाद तेज हवा के साथ आग फैलते हुए सिविल अस्पताल और राजमहल रोड के पास पहुंच गई। इससे अस्पताल को भी खतरा पैदा हो गया लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी के साथ ही नगर परिषद और वन विभाग के कर्मचारियों की मेहनत ने आग को अस्पताल तक जाने से रोक लिया। डलहौजी के उपमंडल अधिकारी जगन ठाकुर ने बताया कि जंगल की आग अस्पताल के पास पहुंची थी जिसे पूरी तरह से काबू कर लिया गया है। आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें