फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के पांच नए मामले

विज्ञापन
five corona cases today
विज्ञापन
चंबा। शहर में एक बार फिर कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। शहर के धड़ोग में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तीन सौ लोगों की कोरोना जांच की। इनमें पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। इनमें दो लोग शहर के धड़ोग मोहल्ला से संबंधित हैं। जबकि, तीन लोग स्वास्थ्य खंड समोट से संबंधित हैं।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। वीरवार को संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविड नियमों की अनदेखी न करें। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें