फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हर बरसात में उजड़ रहे खेत-घर, अब स्थायी समाधान की मांग

Thu, 24 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल पंचायत के घोलटी-1, घोलटी-2 और नलहेरु में पहाड़ी मलबे से लगातार नुकसान
विज्ञापन

ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली की अगुवाई में उपायुक्त से मिला

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/सरोल। ग्राम पंचायत सरोल के घोलटी-1, घोलटी-2 और नलहेरु गांव में बरसात के दौरान पहाड़ियों से आने वाला तेज पानी और मलबा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
हर साल घरों और कृषि योग्य भूमि को नुकसान होने से ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली की अध्यक्षता में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लियाकत अली ने बताया कि वर्ष 2019 से हर बरसात में ऊपरी पहाड़ियों में भारी बारिश के बाद पानी और मलबा तेज बहाव के साथ गांवों की ओर आता है। इससे घरों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा जमा होने से जमीनें फसल उगाने योग्य तक नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 27 जुलाई की रात हुई भारी बारिश के बाद तेज बहाव से लोगों के घरों और जमीनों को नुकसान पहुंचा। उपायुक्त ने 28 जुलाई को मौके का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसडीएम चंबा को कृषि एवं भू-संरक्षण, वन, खंड विकास, जल शक्ति, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पंचायत प्रधान व जिला परिषद सदस्य को शामिल कर संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों ने कमेटी से नुकसान का आकलन कर सुरक्षा कार्यों का प्राक्कलन तैयार करवाने और इसके आधार पर आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें