फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खरीफ फसलों का 25 अगस्त तक बीमा करवाएं किसान

Fri, 09 Aug 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब 25 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करवा सकेंगे। कृषि विभाग ने इसकी तारीख बढ़ा दी है। पहले फसल का बीमा करवाने के लिए 25 जुलाई आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसलों मक्का का बीमा करवा सकते हैं। किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किया गया है।
बता दें कि जिले में सैकड़ों किसान खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। ऐसे में खरीफ के मौसम में मक्की और धान की फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने के लिए किसानों को 96 रुपये प्रति बीघा की दर से प्रीमियम देना होता है। यदि प्राकृतिक कारणों से फसल को नुकसान हो जाए तो आकलन करने के बाद अधिकतम 4,800 रुपये प्रति बीघा की दर से भरपाई की जाती है। यदि किसान फसल की बिजाई से पहले फसल का बीमा करवाते हैं तो प्राकृतिक कारणों से बिजाई न करने की स्थिति में भी नुकसान की भरपाई की जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक कारणों से आग, भूस्खलन, ओलावृष्टि, खड़ी फसल, सूखा, बाढ़, तूफान से होने बाले नुकसान की भरपाई करना होता है।
विज्ञापन


फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए बीमा जरूरी: धीमान
कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने कहा कि खरीफ फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। गत वर्ष भी आपदा के दौरान जिले के किसानों की करोड़ों रुपये की फसलें खराब हुई थीं। इसलिए जो किसान खरीफ फसल के लिए बीमा करवाएंगे, मुआवजा केवल उन्हीं को दिया जाएगा। जल्द सभी किसानों फसलों का बीमा करवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें