फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध पार्किंग का अड्डा बना हरदासपुरा वार्ड का पार्क

Fri, 09 Aug 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा वार्ड को नए पार्क की सौगात नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ, पुराना पार्क भी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में हालात यह है कि अब इस खस्ताहाल पार्क को कुछ लोगों ने पार्किंग का अड्डा बना दिया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद इस पार्क की सुध नहीं ले रही है। अब लोगों ने इस पार्क को पार्किंग के रूप में प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात है कि इस मामले पर नगर परिषद चंबा कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। बहरहाल, सबसे पुराना पार्क आज के समय में बदहाली के दौर से गुजर रहा है।
यह पार्क काफी पुराना है। इस पार्क की एक तरफ से ग्रिल निकल गई हैं, डंगा भी जर्जर हो गया है। प्रवेश द्वार में लगा लोहे का गेट भी निकल चुका है। इसकी सुध लेने की नगर परिषद ने कोई योजना नहीं बनाई है। लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, देविया राम, राज कुमार और लेख राज ने कहा कि इस बारे में कई बार मौखिक तौर पर नगर परिषद को अवगत करवा चुके है, मगर इसकी सुध नहीं ली गई है। ऐसे में यह पार्क जर्जर होने के साथ अवैध पार्किंग का अड्डा भी बन गया है। उन्होंने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि इस पार्क की सुध ली जाए। वाहन पार्क करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। कहा कि जल्द ही पार्क को दुरुस्त करवाया जाएगा। पार्क में अवैध रूप से वाहन पार्क करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें