फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जमा दो की फिजिक्स परीक्षा में व्यवस्थाएं मिली बेहतरीन

Mon, 09 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के स्कूलों में सोमवार को जमा दो कक्षा की फिजिक्स की परीक्षा हुई। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर तैनात स्टाफ ने हर बच्चे की तलाशी लेकर परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में बच्चों को रोल नंबर के तहत बैठाया गया। किसी भी प्रकार की पर्ची होने पर उन पर नियमानुसार कार्रवाई को लेकर भी चेताया गया। सुबह दस बजे बच्चों की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में किसी प्रकार की नकल पर रोक लगाने के लिए एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने मुख्यालय स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल में औचक निरीक्षण पर पहुंचे। एसडीएम ने विद्यालय में बेहतरीन व्यवस्था देख बच्चों को उनकी परीक्षा के लिए शुभ कामनाएं दीं। वहीं, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विकास महाजन ने पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा और चनेड़ में उड़नदस्ते के साथ पहुंचे। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद टीम लौट आई।
बता दें कि बीते दिनों एक एसओएस सेंटर में प्रशासनिक उड़नदस्ते ने दबिश दी। औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष में कैमरे बंद पाए गए और कक्षा में आवश्यकता से अधिक लोग मौजूद मिले। सेंटर में अनियमितताएं पाए जाने पर अब सेंटर को स्थगित कर दिया गया है जबकि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए नया परीक्षा केंद्र बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा को बनाया गया है। परीक्षा केंद्र में पाई गई अनियमितताओं के बाद अब उड़नदस्ते करीब-करीब सभी स्कूलों में दबिश देकर अपनी डयूटी पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें