फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी के तेज बहाव में जोखिम की डुबकी लगा रहीं युवकों की टोलियां

Sun, 08 Mar 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बालू के पास जान जो​​खिम में डाल रावी नदी में नहाते युवा।संवाद
विज्ञापन
बालू से लेकर तड़ोली तक चेतावनी बोर्ड को दरकिनार कर जोखिम में डाल रहे जान
विज्ञापन

पहले भी तेज बहाव में बह चुके हैं कई लोग, एसडीएम बोले- उचित कदम उठाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तपती दोपहर में रावी के तेज बहाव के बीच युवा गर्मी से राहत पाने के लिए जोखिम की डुबकी लगा रहे हैं। तैराकी का यह शौक युवाओं की जान पर भारी पड़ सकता है।
प्रशासन की ओर से जगह-जगह लगाए चेतावनी बोर्डों को दरकिनार कर बालू से तड़ोली तक टोलियों में युवाओं को नदी की ठंडी लहरों में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। पहले भी कई युवा रावी नदी के तेज बहाव में बह चुके हैं लेकिन चेतावनी को चुनौती मानते हुए युवा जोखिम उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को 12 बजे भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बालू में रावी नदी की लहरों के बीच युवा नहाते देखे गए। युवा टोलियां बनाकर नदी के किनारे पहुंच रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हे। दोपहर 1 बजे तड़ोली के समीप भी युवा पानी की लहरों में अठखेलियां करते देखे गए।
जिला मुख्यालय के साथ बालू और तड़ोली में रावी नदी का बहाव इतना तेज है कि कोई भी इसकी चपेट में आने के बाद जान गंवा सकता है। इन क्षेत्रों में लोगों को नदी से दूर रखने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। बावजूद इसके युवा रावी नदी में उतर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को रावी नदी के किनारे न भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें