फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

862 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। बिजली बोर्ड तीसा उपमंडल के 862 उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को साफ तौर पर चेताया है कि दस दिन के भीतर बकाया राशि चुकता न करने पर स्थायी तौर पर उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उसके बाद उपभोक्ताओं को नए सिरे से बिजली कनेक्शन लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह घाटी के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ विद्युत उपभोक्ता समयानुसार बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इससे बोर्ड के पास डिफाल्टरों से वसूली जाने वाली राशि लाखों में पहुंच गई है। बोर्ड प्रबंधन कई बार इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चुका है, जिसे हर बार उपभोक्ता हल्के में ही लेते रहे हैं। ऐसे में अब बोर्ड ने 862 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड के आदेशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। दोबारा कनेक्शन लेने के लिए बकाया राशि चुकता करने के साथ ही ढाई सौ रुपये अतिरिक्त फीस लगेगी। विद्युत बोर्ड के उपमंडल तीसा के सहायक अभियंता दीवान चंद ने बताया कि बिजली बिलों की अदायगी न करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें