फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ लोग निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 64 वर्षीय महिला सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होमआइसोलट कर दिया है। इसके अलावा 14 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैकड़ों लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब में भेजे थे। इसकी रिपोर्ट बुधवार को उनके पास पहुंची। इसमें आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है जबकि, अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामले 62 रह गए हैं। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संपर्क में आने वाले लोगों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आठ नए कोरोना संक्रमित लोग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें