फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियुणा और झिलेदीनाली में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत बख्तपुर के जियुणा और झिलेदीनाली गांवों में 45 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि उन्हें डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर काकेड़ नामक प्राकृतिक जल स्रोत से पेयजल ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मियाड़ी गला स्थित जलस्रोत से इन गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन वहां से अब निजी होटलों को पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता और फिटर को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसके चलते सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से भी मिला। स्थानीय निवासी उधम सिंह, बृज लाल, नरेश कुमार, विजय कुमार और मदन कुमार ने आरोप लगाया कि जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता और फिटर की मिलीभगत के कारण जलस्रोत से होटलों को पानी दिया जा रहा है। जबकि गांव के लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने जिलाधीश से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर कनिष्ठ अभियंता और फीटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने मामले की जांच करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें