फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला-टुंडी बनेट रूट पर निजी बस आठ माह से बंद, सरकारी बस सेवा की जाए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सिहुंता की बैठक इकाई प्रधान बीएम शेख की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान संघ की समस्याओं और मांगों पर मंथन किया गया। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

सबसे पहले बैठक में संघ के तीन वरिष्ठ सदस्यों के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। सरकार से जल्द जेसीसी की बैठक करने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि तीन साल से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते पेंशनरों को परेशानी हो रही है।
बैठक के दौरान चिकित्सा भत्ता 400 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग की गई। बैठक के दौरान शिमला चंबा रूट पर चंबा डिपो की रात्रि बस सेवा का समय कांगड़ा से चंबा के लिए रात ढाई की बजाय साढ़े तीन बजे पहले की तरह निर्धारित करने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि धर्मशाला-टुंडी से बनेट रूट पर एक मात्र निजी बस सेवा आठ महीनों से बंद है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन निगम से मांग की कि इस रूट पर निजी के बजाय सरकारी बस सेवा शुरू की जाए। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान चैन सिंह ठाकुर, महासचिव ओंकार सिंह चौहान, करनैल राणा, महिंद्र सिंह राणा, प्रताप चंद और नवल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें