चंबा। जिला परिषद अध्यक्ष चंबा डॉ. नीलम कुमारी ने संबंधित पंचायत को निर्देश दिए हैं कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला दड़ोगा के भवन का कार्य एक माह के भीतर पूरा हो। ताकि नए साल में विद्यार्थियों को नए भवन की सौगात मिल सकें। स्कूल भवन के निर्माण को लेकर एक बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की। उन्होंने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई।
बैठक में मौजू जिला उप शिक्षा अधिकारी उमाकांत आनंद ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत स्कूल के लिए एक कमरा स्वीकृत हुआ है। इस कार्य पूरा हो चुका है। जबकि शेष तीन कमरों का निर्माण कार्य पंचायत की ओर से किया जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने इसके लिए एक माह का समय दिया गया है। बीते दिनों उक्त स्कूल का निरीक्षण जिला परिषद अध्यक्ष ने किया था। इस दौरान सामने आया कि स्कूल के पास अपना भवन नहीं है और निजी भवन में नौनिहाल पढ़ाई कर रहे हैं। बहरहाल, जिला परिषद अध्यक्ष ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है और जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं।