फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की सात पंचायतों में चार दिन से अंधेरा

विज्ञापन
Darkness for four days in seven panchayats of Holi
विज्ञापन
गरोला (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत अधिकतर पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई हैै, जिसे अभी तक बहाल नहीं किया गया है। भरमौर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यहां के लिए बिजली आपूर्ति लाहल स्विचयार्ड से की जा रही है, लेकिन होली की आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बर्फबारी के बाद गरोला, खड़ामुख, सतनाला, न्याग्रां, होली, कुठेड़ और लामू की हजारों की आबादी अंधेरे में है। राकेश कुुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, शक्ति प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, रोशन लाल आदि का कहना है कि क्षेत्र में जब से बर्फबारी हुई है, तब से आपूर्ति ठप है।
उन्होंने बताया कि लोगों के लिए प्रचंड ठंड में रातें गुजारना मुश्किल हो रहा है। बोर्ड से इसके बारे में कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिन, अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता बिक्रम सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। बर्फबारी और बारिश से लाइन में तकनीकी खराबी आई है, जिसे दुरुस्त करने में बोर्ड के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें