फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहलड़ी-तलाई सड़क के विस्तारीकरण से डलहौजी की दूरी 20 किमी होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जल्द ही चंबा से वाया कोहलड़ी होकर डलहौजी आने-जाने में पर्यटकों को सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कोहलड़ी से तलाई तक सड़क विस्तारीकरण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही लोक निर्माण विभाग कोहलड़ी से तलाई तक सड़क को चौड़ा करके पक्का करवाएगा। इस सड़क के विस्तारीकरण से चंबा से डलहौजी की दूरी बीस किलोमीटर कम होगी। रियासत काल में राजा इसी रास्ते डलहौजी के लिए आवाजाही करते थे। उसके बाद इस मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने पिछले कई सालों में मार्ग की हालत को काफी हद तक सुुधारा है। अब इस सड़क को और बेहतर व आरामदायक बनाने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी है। कोहलड़ी से तलाई की दूरी सात किमी है लेकिन सड़क काफी तंग है। इसलिए सड़क का चौड़ा करने व पक्का करने को लेकर लोनिवि ने योजना बनाई है।
विज्ञापन

चंबा से वाया कोहलड़ी डलहौजी जाने पर बीस किलोमीटर का अंतर आएगा। मौजूदा समय में चंबा वासी व पर्यटक वाया बनीखेत होकर डलहौजी जाते हैं। चंबा से वाया बनीखेत डलहौजी की दूरी करीब साठ किलोमीटर है। कोहलड़ी क्षेत्र चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। ऐसे में जब डलहौजी से पर्यटक वाया कोहलड़ी होकर आवाजाही करेंगे तो वहां पर पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सरकार से मंजूरी को भेजी गई है डीपीआर : जीत सिंह ठाकुर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कोहलड़ी से तलाई तक सड़क के विस्तारीकरण को साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई है। सड़क के विस्तारीकरण से चंबा से डलहौजी की दूरी कम होगी। सरकार से मंजूरी मिलते ही सड़क विस्तारीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें