फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाए

Fri, 08 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने चंबा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चंबा अस्पताल में पाई गई खामियों को दूर करने के निर्देश जारी किए गए। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने दूसरी मंजिल में स्थित सीसीयू वार्ड और तीसरी मंजिल के सर्जिकल वार्ड में वेंटिलेटर की कमी पाई।
विज्ञापन



 इस दौरान एमसीआई टीम के सदस्य डॉक्टर संजय ने एमएस डॉक्टर विशाल महाजन को इन दोनों वार्डों में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सीसीयू वार्ड में एक से ज्यादा वेंटिलेटर होने चाहिए। जबकि मौजूदा समय में सीसीयू वार्ड में एक ही वेंटिलेटर लगा है।  उसके बाद एमसीआई की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का दौरा किया और ऑपरेशन थियेटर में रखे उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने चंबा अस्पताल में वीरवार को हुए ऑपरेशन की संख्या की रिपोर्ट को तलब करने के आदेश जारी किए।


ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण करने के बाद एमसीआई की टीम ने अस्पताल के रसोई घर और दवाइयों के भंडार का दौरा किया और उनकी व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। अस्पताल के निरीक्षण के बाद एमसीआई की टीम ने चंबा कॉलेज के पुराने भवन का निरीक्षण किया जहां पर मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम शुभ करण सिंह, एमएस डॉक्टर विशाल महाजन व डॉक्टर जालम सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें