फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा वनमंत्री के बेटे और पूर्व विस अध्यक्ष की पत्नी का भविष्य

Wed, 06 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के चार जिला परिषद वार्डों में दो दिग्गज राजनेताओं की साख भी दाव पर लगी है। इनमें सबसे आगे हैं वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, जिनके बेटे और जिला परिषद अध्यक्ष अमित भरमौरी बकाण वार्ड से चुनाव मैदान में हैं। जबकि दूसरी ओर भरमौर के ही किलोड़ वार्ड से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा की धर्मपत्नी की किस्मत का फैसला होना है। पूरे जिला में मतगणना के दौरान सबकी नजरें इन दोनों वार्ड के परिणामों पर लगी रहेंगी।
विज्ञापन



 गौरतलब है कि 2010 में भरमौर-पांगी विस क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस को बराबर हिस्सेदारी से संतुष्ट रहना पड़ा था जिसमें किलोड़ व खणी के भाजपा के हाथ जीत लगी थी। जबकि पांगी के किलाड़ व गैर जनजातीय क्षेत्र बकाण से कांग्रेस को जीत मिली थी।


भाजपा ने खणी व किलोड़ वार्ड से नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने खणी, किलोड़ व किलाड़ से नए प्रत्याशी व बकाण वार्ड से पुराने प्रत्याशी पर दांव खेला है। भरमौर के किलोड़ वार्ड से सात प्रत्याशियों में से एक पूर्व वूल फेडरेशन के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व विस अध्यक्ष पंडित तुलसीराम शर्मा की धर्मपत्नी लीला शर्मा व पूर्व जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर के अलावा तीन नए उम्मीदवार किलोड़ वार्ड से भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि खणी वार्ड से चार उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें