फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह निर्माण करते दीवार से नीचे गिरा मिस्त्री

Tue, 25 Oct 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
घायल म‌िस्त्री अस्पताल में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर का निर्माण कर करते समय पांव फिसलने से एक मिस्त्री गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार पुत्र शिव राम निवासी गांव सार डाकघर सराहन सोमवार को सार गांव में गृह निर्माण कार्य में लगा हुआ था। उस दौरान दीवार पर काम करते समय उसका पांव फिसल गया। जिससे वह घर की दीवार से नीचे गिर गया। जिसके बाद घर के मालिक व अन्य मजदूरों ने जोगिंद्र कुमार को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।

जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि सोमवार को रात के समय घायल मिस्त्री को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घर की दीवार से गिरने के बाद मिस्त्री के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें ठीक होने में काफी समय लगेगा। जिसके लिए घायल मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज पूरा होने के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें