फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी आर्मी कैंट में रीछ ने जवान को किया लहूलुहान

Mon, 10 Oct 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी के आर्मी कैंट एरिया के रिहायशी परिसर में रविवार की रात रीछ ने एक जवान को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस तरह का यह दूसरा मामला है जब रीछ ने डलहौजी के आर्मी कैंट एरिया के रिहायशी परिसर में जवानों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते वर्ष भी एक भालू ने इसी क्षेत्र में एक आर्मी जवान पर हमला बोल कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। रविवार रात डलहौजी के आर्मी कैंट एरिया में ड्यूटी देने जा रहे गोरखा राइफल के मेजर सूबेदार कृष्ण  बहादुर गुरंग पर जेसीओ मेस के पास रीछ ने हमला कर दिया।

चिल्लाने पर आर्मी के जवान दौड़े व शोर मचाने पर रीछ भाग गया। लेकिन जवान के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। जहां से घायल जवान को मिलिट्री हॉस्पिटल डलहौजी में दाखिल करवाया गया। लेकिन जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पठानकोट के लिए रेफर कर दिया गया है। वहां उपयुक्त स्वास्थ्य उपचार मिलने के बाद पीड़ित जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की रिपोर्ट सोमवार सुबह पुलिस स्टेशन डलहौजी में दर्ज करवाई गई है।      
विज्ञापन


डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र ने बताया कि यह मामला पुलिस के पास आया है। उन्होंने बताया कि डलहौजी के इस हिस्से में घना जंगल है। जिसकी वजह से यहां पर रीछ की संख्या अच्छी खासी है। लिहाजा इस दिशा में वन्य प्राणी विभाग से वार्तालाप किया जाएगा।       
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें