अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर कार हादसे के एक घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल का मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज चल रहा है। बीते शनिवार देर शाम नकरोड़ चांजू मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें जेबीटी किशोरी लाल और मान सिंह निवासी गांव स्वाला घायल हो गए थे।
घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। यहां मान सिंह की हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं किशोरी लाल मेडिकल कॉलेज चंबा में ही चल रहा है। दोनों कार से चांजू की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई