सिहुंता (चंबा)। सिहुंता के खनोड़ा में पुलिस ने दुकान से एक पेटी अवैध शराब बरामद की है। दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि दुकान से मिली अवैध शराब को जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बुुधवार शाम को सिहुंता पुलिस चौकी का दल खनोड़ा के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भरत सिंह दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान में एक पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने चुवाड़ी थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया।