फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट की स्क्रैप पाइप गिरने से लोनिवि कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी (चंबा)। लोक निर्माण विभाग के कोटी उपमंडल के तहत कोटी स्थित स्टोर से ट्रक में लोड की जा रही सीमेंट की स्क्रैप पाइप गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई है। घायलावस्था में कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार चंबा-तीसा मार्ग पर विभागीय कार्य के चलते लोनिवि के कोटी स्थित स्टोर में रखी गई सीमेंट की स्क्रैप पाइपों को ले जाने के लिए सोमवार दोपहर के समय ट्रक पहुंचा था। ट्रक में सीमेंट के स्क्रैप पाइपों को लोड करने के लिए ईश्वर दास पुत्र लालो राम निवासी गांव काहलो पंचायत कियाणी अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। अचानक सीमेंट की स्क्रैप पाइप हाथों से छटक कर ईश्वर पर आ गिरी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

घायलावस्था में विभाग के दो कनिष्ठ अभियंताओं सहित अन्य मजदूरों ने उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। लेकिन, जख्मों के ताव न सहते हुए ईश्वर ने यहां दम तोड़ दिया। विभाग की ओर से परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम की देखरेख में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मगर लोनिवि कर्मचारी के साथ हुई इस घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि लोनिवि के एक कर्मचारी पर सीमेंट की स्क्रैप पाइप गिरने का मामला सामने आया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। बहरहाल, चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों और विभाग के कर्मचारियों के बयान दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


लोनिवि के सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि सीमेंट स्क्रैप लोड करते समय एक कर्मी पर स्क्रैप गिरने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। बहरहाल, विभागीय कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद घर तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें