फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुइला से चोरी हुई मेहल नाग की मूर्ति हुई बरामद

Tue, 09 Apr 2019 12:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह की गुईला पंचायत से चोरी हुई मेहल नाग की मूर्ति को पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ढूंढ निकाला है। हालांकि मूर्ति को चुराने वाले का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मूर्ति चोरी करने वालों की तलाश कर ही है। शनिवार रात को मेहल नाग मंदिर से अचानक नाग देवता की मूर्ति चोरी हो गई थी। मंदिर पुजारी और पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गांव के अन्य लोगों से इस बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन


पुलिस ने मूर्ति की तलाश में रविवार को गांव का चप्पा-चप्पा छाना। मगर मूर्ति का कहीं पर भी पता नहीं लगा। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर के 300 मीटर दूरी पर नाग देवता की मूर्ति रखी है। किसी ने रविवार रात को मूर्ति को मंदिर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मूर्ति को उठाकर मंदिर में पहुंचाया गया। एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया और उनकी टीम मूर्ति चोरी करने वालों की तलाश कर रहे हैं।

फिलहाल मंदिर के पूजारी से मूर्ति के दोबारा मंदिर में स्थापित करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। क्योंकि मंदिर से मूर्ति चोरी करके वापिस मंदिर के पास छोड़ देना स्थानीय लोगों का हाथ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मेहल नाग की चोरी हुई मूर्ति को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। मूर्ति चुराने वाले को भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें