फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गुरदासपुर से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुुराह से चार महीने पहले युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लड़की को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। उसे जल्द ही उसके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीस नवंबर 2018 को तीसा थाना में एक दंपती ने अपनी बेटी के अगवा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने आरोपी का नाम भी पुलिस को दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस दल को पता चला कि उपरोक्त आरोपी गुरदासपुर (पंजाब) में छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस का एक दल साइबर सेल के साथ मिलकर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुरदासपुर के लिए रवाना हुआ। बुधवार को शाम के समय पुलिस ने आरोपी को गुरदासपुर के हयातनगर से ढूंढ निकाला।

पुलिस ने अगवा लड़की को अपने संरक्षण में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने में गई पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी महिंद्र कुमार, मानद मुख्य आरक्षी चमन सिंह, आरक्षी महिंद्र कुमार, आरक्षी दिनेश कुमार, महिला आरक्षी कुको देवी और आरक्षी विक्रम सिंह शामिल रहे। पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला है कि उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस थाना तीसा में वर्ष 2012 को भारतीय दंड सहिंता की धारा 363, 366, 452, 323, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें उपरोक्त आरोपी को अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी भी घोषित किया था। इसे पुलिस के पीओ सेल ने वर्ष 2016 को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया था। आगे की कार्रवाई पुलिस चंबा आने के बाद पूरी करेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में किडनैपिंग के मामले के आरोपी को पुलिस ने गुरदासपुर से पकड़ लिया है। लड़की को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। आरोपी को चंबा लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें